गाजियाबाद, फरवरी 12 -- गाजियाबाद की भारत सिटी में तीन नाबालिग बहनों की मौत के मामले में बुधवार को पुलिस ने बच्चियों के स्कूल मे जाकर पूछताछ की। इस दौरान पता चला कि तीनों बच्चियां फेल नहीं हुई थीं। घटना वाले दिन पिता ने कहा था कि तीनों फेल हो गई थीं और इसके कारण उन्होंने स्कूल जाना बंद कर दिया था। अब पुलिस यह भी जांच कर रही है कि चेतन ने यह झूठ क्यों बोला था। टीला मोड़ क्षेत्र की भारत सिटी सोसाइटी में तीन नाबालिग बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी थी। घटना के बाद बच्चियों के पिता चेतन ने कहा था कि तीनों कोरियाई संस्कृति और टास्क वाले मोबाइल गेम से प्रभावित थीं। जब उनसे मोबाइल छीन लिए गए तो तीनों ने ऐसा कदम उठाया। चेतन ने यह भी कहा था कि तीनों बेटियां स्कूल में फेल हो गई थीं, जिसके कारण उन्होंने खुद ही स्कूल जाना बंद कर दिया था। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.