नोएडा, अक्टूबर 10 -- नोएडा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो को मुख्यालय से मिली दस मिनी बसों के परिचालन की योजना में बदलाव किया गया है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम गौतमबुद्ध नगर के अनुसार यह बसें ग्रामीण रूटों पर नहीं बल्कि ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के लिए चलाई जाएंगी। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम गौतमबुद्ध नगर के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने कहा कि आठ बसें नोएडा डिपो और दो बसें ग्रेटर नोएडा डिपो में हैं। इन दोनों रूट के लिए परिवहन निगम के पास में बसें चलाने का परमिट है। दस दिन में इन बसों का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। इससे नोएडा से ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के लिए सफर करने वाले यात्रियों को सुविधा होगी। प्रत्येक बस में 44 यात्रियों के बैठने की सुविधा है। बसों को चलाने की समयसारणी को जल्द निर्धारित कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.