गाजियाबाद, अप्रैल 20 -- 4 साल की वह मासूम बच्ची जिसे मामा-मामा कहती थी वह इतना बड़ा कसाई निकलेगा यह किसी ने सोचा नहीं था। गाजियाबाद में एनकाउंटर में ढेर किए गए हैवान ने आइसक्रीम के बहाने ले जाकर ना सिर्फ बच्ची संग अपनी हवस मिटाई बल्कि उसकी जान तक ले ली। दुष्कर्म और हत्या के आरोपी मामा को स्वाट टीम और टीला मोड़ थाना पुलिस ने रविवार रात बंथला नहर के पास मुठभेड़ में ढेर कर दिया। उसके दो साथी फरार हो गए। दो पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हुए हैं। पुलिस को तीन तमंचे, कारतूस, खोखे और बाइक बरामद हुई है। टीला मोड़ थाना क्षेत्र में 11 अप्रैल को दोपहर लगभग 12 बजे सगे मामा ने अपनी चार साल की भांजी को उसके घर के बाहर से आइसक्रीम दिलवाने का लालच देकर अगवा कर लिया था। आरोपी बच्ची को कमरे पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने बच्ची की गला दबाकर...