गाजियाबाद, जनवरी 31 -- गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट सिविल टर्मिनल के विस्तार का काम आखिरकार लंबे इंतजार के बाद धरातल पर शुरू कर दिया गया है। भारतीय विमानन प्राधिकरण (एएआई) के अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। विस्तार का काम अगले 6 महीने में पूरा कर लिया जाएगा जिससे यात्रियों को आने वाले समय में अतिरिक्त सुविधाएं मिलेंगी। हिंदुस्तान टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक, वर्तमान में हिंडन एयरपोर्ट लगभग 22,050 वर्ग मीटर में फैला हुआ है। विस्तार के बाद 770 वर्ग मीटर एरिया और जुड़ा जाएगा। एयरपोर्ट की मुख्य सड़क 120 मीटर लंबी होगी। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रोजेक्ट की लागत करीब 8.5 करोड़ रुपये है। हिंडन एयरपोर्ट के निदेशक चिल्का महेश ने कहा, 'मौजूदा बिल्डिंग का लगभग 9 मीटर विस्तार (मुख्य प्रवेश द्वार की ओर से एयरपोर्ट परिसर) किया जाएगा, जिसस...