गाजियाबाद: दोस्तों संग खड़ा था युवक, तभी बाइक सवार बदमाशों ने मार दी गोली
हरदीप श्रीवास्तव, जून 30 -- गाजियाबाद के लोनी बार्डर थाना क्षेत्र में सोमवार रात बाइक सवार 3 युवकों ने साथियों के साथ खड़े 21 वर्षीय युवक को कहासुनी के बाद गोली मार दी। यह घटना, तब हुई जब युवक अपनी बहन को मेट्रो स्टेशन से लेकर घर आया था। साथी परिजन को सूचना देकर घायल साथी को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां घायल का आईसीयू में उपचार जारी है। पीड़ित के पिता की शिकायत पर पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लोनी बार्डर थाना क्षेत्र की उत्तरांचल विहार कॉलोनी में सुनील कुमार रहते है। वह दिल्ली एमसीडी में कार्यरत है। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 वर्षीय पुत्र रितिक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। सोमवार रात करीब दस बजे पुत्र बहन को मेट्रो स्टेशन से लेकर घर आया था। उसे घर छोड़ने के बाद घर से कुछ दूर रोड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.