गाजियाबाद, नवम्बर 14 -- गाजियाबाद की डासना जेल में बंद सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और हिस्ट्रीशीटर हाजी सलमान के परिवार पर शुक्रवार देर रात को ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना सामने आई है। घटना लोनी थानाक्षेत्र में हुई।यही नहीं परिवार की कार में भी तोड़फोड़ के आरोप हैं। आरोप है कि अस्पताल के अंदर भी गोलियां चलाई गईं। परिवार के लोगों ने शौचालयों में छिपकर जान बचाई। पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है।अस्पताल के बाहर गोलीबारी अधिकारियों ने बताया कि गाजियाबाद के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हाजी सलमान के परिवार वालों पर शुक्रवार देर रात लोनी में शिवेन अस्पताल के बाहर कुछ अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर हमला किया और उन पर गोलियां चलाईं। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हाजी सलमान को सितंबर में गिरफ्तार किया गया था।8 से 10 लोगों के सा...