गाजियाबाद, अप्रैल 12 -- गाजियाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक चोर डॉक्टर के क्लीनिक में चोरी करने के इरादे से पहुंचा था मगर शटर और दीवार के बीच ही अपनी गर्दन फंसा बैठा। बताया जा रहा है कि पूरी रात चोर ऐसी ही गर्दन के सहारे लटका रहा। करीब 6 घंटे बाद फायर सर्विस के जवान आए तो चोर को इस मुश्किल से निकाला गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चोर ने देर रात शटर को जबरन खोलने की कोशिश की थी। हालांकि, इस कोशिश के दौरान उसकी गर्दन उठे हुए शटर में फंस गई, जबकि उसका बाकी शरीर बाहर लटका रह गया। अब वह न अंदर जा सकता था और न ही बाहर निकलकर आ सकता था। यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में घर से भागीं दो बहनें, पिता को मैसेज कर कहा- हमें आजादी चाहिएपैर मारकर आवाज करने लगा खुद को छुड़ाने में असमर्थ, वह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.