नई दिल्ली, दिसम्बर 9 -- हमास और इजरायल के बीच चल रहा नाजुक युद्धविराम अब अपने सबसे निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। दूसरे चरण में प्रवेश करने की तैयारियां तेज हो गई हैं, जिसमें गाजा में अंतरराष्ट्रीय बल की तैनाती, हमास का पूर्ण निरस्त्रीकरण और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले अंतरराष्ट्रीय बोर्ड की देखरेख में एक अस्थायी फिलिस्तीनी सरकार के गठन का प्रस्ताव शामिल है। हालांकि इस बीच हमास के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को चेतावनी दी कि जब तक इजरायली 'उल्लंघन' जारी रहेंगे; युद्धविराम दूसरे चरण में आगे नहीं बढ़ सकता। इस दौरान उन्होंने मध्यस्थ देशों से इजरायल पर समझौते का पूरी तरह पालन करने के लिए दबाव डालने की अपील की। हमास के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य होसम बदरान ने 10 अक्टूबर से लागू युद्धविराम का हवाला देते हुए एएफपी से कहा कि ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.