दीर अल बला, जुलाई 19 -- गाजा शहर में शनिवार को इजराइल के हवाई हमलों में तीनों बच्चों समेत नौ फिलिस्तीनी मारे गए। अस्पताल के प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी। शिफा अस्पताल के निदेशक मोहम्मद अबू सेलमिया ने बताया कि नसर इलाके में एक अपार्टमेंट पर हुए हमले में पांच लोगों की मौत हुई, जिनमें आठ से 18 वर्ष तक के तीन बच्चे शामिल हैं। उन्होंने कहाकि इस हमले में छह अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें आठ से 16 वर्ष के चार बच्चे शामिल हैं। इजरायली सेना ने कहाकि उसने हमास के ठिकानों को निशाना बनाया और क्षेत्र में हमास के लड़ाकों की मौजूदगी का पता लगाया था। हालांकि, उसने इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं दी।युद्धविराम के बावजूद स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, इजरायल के एक अन्य हमले में जैतून इलाके में लोगों के एक समूह को निशाना बनाया गया, जिसमें चार लोगों की मौत...