रुद्रपुर, अगस्त 18 -- शांतिपुरी, संवाददाता। आदर्श विद्यालय राजकीय इंटर कॉलेज शांतिपुरी में मंगलवार को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के खरपतवार अनुसंधान निदेशालय, जबलपुर के दिशा-निर्देशों के तहत गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के सस्य विज्ञान विभाग ने गाजर घास उन्मूलन जागरूकता सप्ताह मनाया। यह भी पढ़ें- गाजर घास के दुष्प्रभाव और नियंत्रण के प्रति किया जागरूककार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विज्ञान विभाग के प्राध्यापक एवं परियोजना अधिकारी डॉ. एसपी सिंह ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को गाजर घास से होने वाले नुकसान, इसके प्रसार और उन्मूलन के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गाजर घास मूल रूप से उत्तरी एवं मध्य अमेरिका का पौधा है, जो 1950 के दशक में भारत पहुंचा और अब सड़कों के किनारे, खाली भूमि और खेतों मे...