हापुड़, अप्रैल 9 -- हापुड़। नगर के मोहल्ला भगवानपुरी में गाजर से टमेटो सॉस बनाकर लोगों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा था। खाद्य सुरक्षा एवं औषधी प्रशासन विभाग की टीम ने सूचना के आधार पर बुधवार को उक्त गोदाम पर छापेमारी की। विभाग की टीम ने जांच की तो पाया कि यह खाने लायक नहीं है, ऐसे में टीम ने मौके पर ही 200 लीटर सॉस को नष्ट कराया। साथ ही सॉस का नमूना संग्रहित कर जांच के लिए राजकीय लैब भेजा। नगर के मोहल्ला भगवानपुरी स्थित एक फैक्ट्ररी पर मिलावटी टमाटर सॉस बनाने की खाद्य सुरक्षा एवं औषधी प्रशासन विभाग को सूचना मिली थी। इसपर सहायक आयुक्त खाद्य सेकेंड सुनील कुमार के नेतृत्व में टीम ने बुधवार की दोपहर फैक्ट्ररी पर छापा मारा। इस दौरान प्लास्टिक के ड्रमों में तरल पदार्थ भरा पाया गया। इसके बाद टीम ने तैयार सॉस व तैयार हो रही सॉस की जांच की, जिसम...