घाटशिला, जून 9 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खांडामौदा गांव में स्थित सैकड़ों वर्ष पुराने ऐतिहासिक बाबा भूतेश्वर शिव मंदिर में आयोजित पांच दिवसीय गाजन पर्व का देर रात धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भव्य समापन हो गया। जिसमें आसपास के कई गांवों से आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पर्व के अंतिम दिन दोपहर को भक्तों ने एनएच किनारे स्थित खाल (नदी) में पवित्र स्नान करने के बाद पुजारी आशीष सतपथी के सानिध्य में विधिवत पूजा-अर्चना की, जिसके बाद गाजे-बाजे और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई।भगवान शिव के प्रति अटूट आस्था का परिचय देते हुए श्रद्धालुओं ने जीभ में लोहे की छड़, बेहद कठिन एवं साहसिक अनुष्ठानों को पूरी भक्ति भावना के साथ संपन्न किया। आस्था के इस प्रमुख केंद्र पर आयोजित मेले और सांस्कृतिक गतिविधियो...