किशनगंज, अप्रैल 28 -- किशनगंज। सदर थाना क्षेत्र के गाछपारा आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 44 में बीते 26 अप्रैल की रात्रि गैस सिलेंडर,चूल्हा सहित अन्य सामानों की चोरी का मामला प्रकाश में आया है। घटना को लेकर आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 44 की आंगनबाड़ी सेविका नसीमा खातून ने सोमवार को सदर थाना में चोरी की घटना की प्राथमिकी दर्ज करवाई है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार आंगनबाड़ी सेविका रोज की तरह 26 अप्रैल को आंगनबाड़ी केंद्र खोलने गई तो देखा केंद्र के गेट का ताला टूटा हुआ था।केंद्र अंदर गैस सिलेंडर,गैस चूल्हा, हांडी,कढ़ाई आदि सामानों की चोरी कर ली गई।जिसे लेकर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...