गागी हाट में पेयजल संकट गहराया, खराब चापाकलों से किसानों व कारोबारियों की बढ़ी परेशानी
बोकारो, जून 18 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के बुंडू पंचायत स्थित गागी हाट में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा लगाए गए अधिकांश चापाकलों के खराब हो जाने से भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट गहरा गया है। पानी की समस्या के कारण सब्जी मंडी में आने वाले किसानों, होटल व्यवसायियों और स्थानीय लोगों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। गागी हाट में दूर-दराज के गांवों से बड़ी संख्या में किसान सब्जियां लेकर पहुंचते हैं। उनकी सुविधा के लिए बाजार परिसर में कई चापाकल लगाए गए थे, लेकिन अधिकांश चापाकल अब खराब पड़े हैं।मुमताज अंसारी के घर के सामने, एमसीएच सेंटर के सामने, बाजार टांड स्थित लक्ष्मी मंडप के पास, नीलकंठ जायसवाल के घर के सामने, शिव मंदिर के समीप तथा विशेश्वर जूता दुकान के सामने लगे चापाकल लंबे समय से खराब हैं। यह भी पढ़ें- हैंडपंपों की मरम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.