जमशेदपुर, मई 7 -- पटमदा: बोड़ाम प्रखंड के बेलडीह पंचायत अंतर्गत गागीबुरु प्राथमिक विद्यालय में पिछले लगभग दो महीनों से चापाकल खराब पड़ा हुआ है। भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट से स्कूली बच्चे, शिक्षक और ग्रामीण परेशान हैं, लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण अब तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो सका है।
समस्या का विवरण इस संबंध में पंचायत समिति सदस्य ममता महतो ने बताया कि खराब चापाकल की सूचना काफी पहले ही पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता (जेई) को दे दी गई थी। विभाग की ओर से मिस्त्री भेजा गया, लेकिन उन्होंने केवल निरीक्षण कर जल्द मरम्मत का आश्वासन दिया और लौट गए। इसके बाद भी कई बार संपर्क करने पर सिर्फ आश्वासन ही मिलता रहा।
विभागीय उदासीनता ममता महतो ने आरोप लगाया कि विभाग बार-बार मिस्त्री भेजकर खराब चापाकलों को खोलकर छोड़ देता है, जबकि मरम्मत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.