सहारनपुर, अप्रैल 3 -- शुक्रवार दोपहर ज्योतिबा फुले चौक पर तैनात होमगार्ड राधेश्याम निवासी माली डंपर को नो एंट्री मार्ग पर रोकने के दौरान घायल हो गया। बताया जाता है कि राधेश्याम ट्रैफिक कंट्रोल में तैनात थे। इसी दौरान मुजफ्फरनगर की ओर से नो एंट्री में प्रवेश करने वाला डंपर उन्हें रोकने के प्रयास में तेजी से आगे बढ़ गया। इस वजह से होमगार्ड डंपर की साइड से टकराकर घायल हो गया। घायल होमगार्ड को तत्काल हरोडा सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में लेकर वाहन कब्जे में लिया।----

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...