सहारनपुर, दिसम्बर 30 -- लगभग 20 दिन पहले उग्राहू गांव के जंगल से खैर के सरकारी पेड़ों की चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो पेड़ चोरों को असलाह समेत गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी प्रवेश कुमार शर्मा ने बताया कि काली नदी चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ मंगलवार सुबह करीब छह बजे संदिग्ध वाहन की जांच कर रहे थे। इस दौरान लकड़ी से भरे एक टेंपो में सवार दो युवकों से पूछताछ की गई। संतोषजनक जवाब न मिलने पर सख्त पूछताछ की गई, जिसमें युवक शमीम और टेंपो चालक तनवीर दोनों ग्राम खेड़ली थाना भगवानपुर ने अपना जुर्म कबूल किया। तलाशी के दौरान शमीम के पास 315 बोर का तमंचा, एक कारतूस और 5,500 रुपये नगद बरामद हुए। वहीं, तनवीर के पास एक नाजायज चाकू और 4500 रुपये नगद मिले। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने क्षेत्र में पेड़ चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है और 20 दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.