शामली, दिसम्बर 16 -- भारत स्काउट, गाइड उत्तर प्रदेश जनपद शामली के तत्वावधान में कन्या कल्याण गुरुकुल शिक्षण संस्थान, भैसवाल में आयोजित गाइड कैंप के दूसरे दिन विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्या कुमुद राठौर द्वारा ध्वजारोहण के साथ की गई। शिविर की संचालिका गीता रानी ने छात्राओं को स्वस्थ जीवन के महत्व को बताते हुए बीपी सिक्स अभ्यास एवं योग कराया। इसके बाद प्रशिक्षण सत्र में छात्राओं को विषम परिस्थितियों में साहस और संयम से कार्य करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान गायत्री देवी एवं गीता रानी ने छात्राओं को घायलों को प्राथमिक उपचार देना, पट्टियां बांधना, स्ट्रेचर बनाना, विभिन्न प्रकार की गांठें लगाना, तंबू बनाना तथा बिना बर्तन के भोजन तैयार करने जैसी महत्वपूर्ण गतिविधियों क...