पाकुड़, नवम्बर 3 -- पाकुड़। ड्रेस कोड व रूट चार्ट के उल्लंघन पर परिवहन विभाग ने वाहन चालकों पर विभाग ने कार्रवाई की। परिवहन विभाग द्वारा वाहन चालकों के लिए निर्देश जारी किया गया था कि 31 अक्टूबर तक सभी टोटो ऑटो चालक अपने-अपने ड्रेस कोड व रूट चार्ट, गाड़ियों के कागजात अपडेट कराकर रख लें। लेकिन निर्देश के बावजूद वाहन चालक परिवहन विभाग के निर्देश की अवहेलना कर सड़कों पर गाड़ियों को अपनी मर्जी से दौड़ा रहे थे। रविवार को हुई जांच में कुल 31 वाहनों में 20 टोटो-ऑटो बिना ड्रेस, नम्बर एवं 11 दोपहिया वाहन बिना हेलमेट परिचालन करते हुए पाए गए। इस पर विभाग ने दंडात्मक कार्रवाई करते हुए कुल 40 हजार रूपये की जुर्माना राशि ऑनलाइन वसूली की। यातायात प्रभारी राकेश कुमार राजन ने बताया कि जिला अंतर्गत परिचालित होने वाले सभी ऑटो-टोटो को अपने वाहन से संबंधित सभी ...