हापुड़, मार्च 5 -- कोतवाली नगर क्षेत्र के गांव हैदरनगर में एक अनोखी मिसाल देखने को मिली। यहां पर मुस्लिम समाज के लोगों ने होली पर्व पर हिंदू समाज पर गुलाब के फूलों की पुष्पवर्षा की और गले मिलकर बधाई दी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें लोग आपसी भाईचारे की मिसाल बता रहे हैं। हालांकि हिन्दुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो गांव हैदरनगर का है। इस वीडियो में मुस्लिम समाज के लोग घर के बाहर खड़े हैं और हिंदू समाज के लोगों पर पुष्पवर्षा कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यहां पर मुस्लिम समाज के लोगों ने हिंदू समाज के साथ फूलों की होली खेलकर गंगा-जमुनी तहजीब का सुंदर संदेश दिया है। वर्षों से आपसी प्रेम और भाईचारे की परंपरा रही है। त्योहारों को मिल-जुलकर मनाने की परंपरा को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। आज के समय म...