बिजनौर, फरवरी 17 -- गांव सैदपुरा नाईपुरा में शनिवार की देर रात्रि गांव स्थित चामुंडा देवी मंदिर से शिवाजी की मूर्ति हटाए जाने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश पैदा हो गया था और चेतावनी दी थी कि यदि मंदिर में मूर्ति स्थापित नहीं हुई तो वह धर्म परिवर्तन करने को मजबूर होंगे । इसी को लेकर दूसरे दिन भी एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात रहा। जबकि गांव में दोनों पक्षों की ओर से शांति का माहौल रहा। आपको बता दें की हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव सैदपुरा नाईपुरा में राकेश पाल शनिवार की रात्रि डायल 112 पर सूचना दी गई की कुछ ग्रामीणों द्वारा चामुंडा देवी मंदिर पर नई परंपरा निकालते हुए मूर्ति स्थापना की जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस नई परंपरा न होने की बात कह कर मूर्ति को दूसरी जगह रखवा दिया। पुलिस द्वारा मूर्ति को दूसरी जगह रखवाने की घटना से...