नई दिल्ली, मई 4 -- UP News: उत्तर प्रदेश में बिजली स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर शहर से लेकर गांव तक जनता के विरोध ने चुनावी साल में सरकार को बैकफुट पर ला दिया। कई जिलों में महिलाओं ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया, बिजली दफ्तरों का घेराव किया और स्मार्ट मीटर हटाने की मांग उठाई। उनके आरोप थे कि नए मीटरों से बिजली बिल अचानक बढ़ गए हैं। इस बढ़ते असंतोष पर अब यूपी में स्मार्ट प्रीपेड मीटर की व्यवस्था खत्म कर दी गई है। दरअसल, राजनीतिक तौर पर भी यह मुद्दा संवेदनशील बन चुका था। विपक्ष ने भी सरकार को कई बार घेरा। अंदर खाने की बात है कि विपक्ष को हथियार ना मिल जाए लोगों को भड़काने का, इसलिए पार्टी के नेताओं में भी जनता के बीच स्वतःस्फूर्त उबाल को देखते हुए बेचैनी थी। कई भाजपा विधायक भी स्मार्ट प्रीपेड मीटर का मामला उठाया था। बताया जा रहा है, इसमें...