बलरामपुर, अक्टूबर 4 -- महराजगंज तराई, संवाददाता। अटलांटा पब्लिक स्कूल निबोरिया में डांडिया उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महिलाओं ने भारतीय वेशभूषा रंग-बिरंगे लहंगे चुनरी पहनकर सजा सज्जा के साथ प्रतिभाग किया। डांडिया उत्सव कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत ब्लॉक प्रमुख स्वामिता सिंह व प्रतिनिधि प्रवीण सिंह विक्की ने मां जगदंबा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। डांडिया कार्यक्रम में मिसेज यूपी रागिनी को स्मिता स्वामिता सिंह ने बुके देकर सम्मानित किया। उन्होंने नारी सशक्तिकरण पर महिलाओं को संबोधित किया। मिसेज यूपी रागिनी ने कहा कि डांडिया भाव उत्सव में क्षेत्र की महिलाओं ने प्रतिभा दिखाकर नारी सशक्तिकरण का मिशाल पेश किया। कहा कि महिलाओं के लिए यह प्रेरणादायक है, महिलाएं किसी से कम नहीं है। गांव से ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.