उरई, मार्च 16 -- उरई। जालौन-उरई रोड के बोहदपुरा गांव में देशी शराब का ठेका हटाने की मांग को लेकर सोमवार सुबह दस से 11 बजे तक महिलाओं व ग्रामीणों ने जालौन औरैया हाईवे जाम कर दिया। प्रशासन के आश्वासन के बाद एक घंटे बाद जाम खुला। सोमवार सुबह मुख्यालय से पांच किलोमीटर दूर बोहदपुरा में देशी शराब के ठेके को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों व महिलाओं का आक्रोश सड़कों पर फूट पड़ा। सैकड़ों ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर हाईवे पर जाम लगा दिया। इससे दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं और यातायात बाधित हो गया। महिलाओं का आरोप है कि गांव के बीच शराब ठेका होने से युवाओं में नशे की लत बढ़ रही है और आए दिन विवाद की स्थिति बनती है। सरोजिनी, राजकुमारी, रानी, मीना और सीता देवी सहित कई महिलाओं ने कहा कि ठेके के कारण गांव का माहौल खराब हो रहा है। कई बार प्रशासन स...