कानपुर, जून 7 -- कानपुर देहात। मंगलपुर थाना क्षेत्र के पदमपुर के जंगल में रविवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव देखकर परिजनो में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है। मंगलपुर थाना क्षेत्र के पदमपुर निवासी पच्चीस साल का अरविंद उर्फ कल्लू नशे का आदी था। उसकी शादी 2 वर्ष पहले लक्ष्मी देवी के साथ हुई थी। घर में पत्नी लक्ष्मी के अलावा मां लज्जा देवी छोटे भाई विकास व धर्मेंद्र है। वह डेढ़ वर्ष वर्ष पहले बाहर काम करता था। वहीं पर उसका एक्सीडेंट हो गया था जिसमें वह घायल हो गया था। इसके बाद से वह घर पर ही रह रहा था। घर में वह नशा करके सभी से लड़ता-झगड़ता था। शनिवार की दोपहर वह नशे में था। नशे में ही वह घर से निकल गया। देर तक घर वापस न आने पर खोजबीन की गई। रविवार की सुबह...