फरीदाबाद, जून 2 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। गांव सीही सीवर ओवरफ्लो की समस्या से लोगों को राहत नहीं मिली है। सीवर ओवरफ्लो होकर गली में बह रहा है, जिससे मुख्य सड़क तालाब बन रही है। इसे लेकर मंगलवार को लोगों ने पानी में खड़े होकर नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि जब नेहरू कॉलोनी में एक रात में स्लिप रोड बन सकती है तो यहां एक दिन में पानी नहीं निकाला जा रहा है।

स्थानीय स्थिति स्थानीय लोगों ने बताया कि मोरा चौक गांव का प्रमुख रोड है, जहां से रोजाना बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं। सीवर और नाले जाम होने के कारण गंदा पानी लगातार सड़क पर जमा रहता है। बरसात होने पर स्थिति और भी खराब हो जाती है। जलभराव के चलते दोपहिया वाहन चालकों को फिसलने का खतरा बना रहता है, जबकि पैदल चलने वाले लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना...