एटा, मार्च 1 -- एटा, गांव सियपुर में बीफार्मा के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे में पहुंचे घरवालों ने शव को लटका देखा और फंदे से नीचे उतारकर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पीआई के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई है। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। थाना बागवाला के गांव सियपुर निवासी अर्पित (24) पुत्र सूरपाल बीफार्मा के छात्र थे और परिवार सहित ननिहाल में रहते थे। घरवाले गांव के बाहर दुकान बनवा रहे थे। जिससे पढ़ाई पूरी होने के बाद मेडिकल स्टोर खुलवाने की योजना थी। बताया जा रहा है कि घर में कोई विवाद नहीं था। शनिवार रात को वह कमरे में चला गया और कमरे में जाकर फांसी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रात करीब एक बजे घरवाले कमरे में पहुंचे...