बिजनौर, फरवरी 13 -- क्षेत्र के गांव सरकथल के जंगल में शावको के साथ गुलदार दिखने से ग्रामीण भयभीत है। ग्रमीणों की मांग पर वन विभाग ने पिंजरा लगा दिया है। शुक्रवार को गांव सरकथल के जंगल में शावक के साथ दिखे खूंखार गुलदार ने नीलगाय का पीछा किया। जंगल मे किसानों देख शिकार के पीछे भगत गुलदार गन्ने के खेत में घुस गया। ग्रमीणों की सूचना पीआरवी 112 की टीम भी गांव में पहुँची तथा स्थिति वन विभाग को अवगत कराया। वन विभाग के कर्मचारियों ने गुलदार के पगचिह्नों की जांच के बाद उसे पकड़ने के लिए खेत के पास पिंजरा लगा दिया है तथा ग्रामीणों को सतर्क व सुरक्षित रहने का परामर्श दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...