मुजफ्फर नगर, मई 30 -- मुजफ्फरनगर नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के शेरनगर गांव में शिव मंदिर के पास होलिका दहन स्थल के निकट कुर्बानी के अवशेष फेंके जाने से शुक्रवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर के महंत और विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मामले पर नाराजगी जताते हुए हंगामा किया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।सूचना मिलने पर उत्तर प्रदेश पुलिस की नई मंडी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने तत्काल जेसीबी मशीन बुलवाकर गड्ढा खुदवाया और कुर्बानी के अवशेषों को दबवा दिया, ताकि स्थिति सामान्य हो सके।सीओ यह भी पढ़ें- कुत्ता मंदिर ले गया पशु मांस, फैला तनाव हंगामा मंडी राजू कुमार साव ने बताया कि घटना स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही ह...