पटना, मई 18 -- आईटी और शहरी विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्र ने कहा कि राज्य सरकार सार्वजनिक सेवाओं की आपूर्ति में सूचना प्रौद्योगिकी को एक उपकरण (टूल) के रूप में प्रयोग कर रही है। साथ ही, राज्य के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के बीच डिजिटल विभाजन को कम करने का प्रयास भी किया जा रहा है। नीतीश मिश्र सोमवार को आद्री के तत्वावधान में 'समान स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा: पहुंच, समानता और अंतिम छोर तक सेवा' विषयक कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आईटी क्षेत्र में निवेश करने वालों को सरकारी मदद का भरोसा दिया। कार्यशाला में समाज कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव एचआर श्रीनिवास ने कहा कि बिहार के बच्चों की स्थिति उतनी संतोषजनक नहीं है, जितनी हम समझते हैं। वहीं, स्वास्थ्य सचिव कुमार रवि ने कहा कि राज्य के प्रत्येक नागरिक तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच...