मिर्जापुर, मार्च 29 -- मिर्जापुर। डीएम पवन कुमार गंगवार के निर्देश पर शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीडीओ विशाल कुमार की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक हुई। सीडीओ ने निर्देश दिया कि सभी ब्लॉकों के संवेदनशील गांवों में प्रधानों के माध्यम से एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जाए। गांवों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखते हुए कहीं भी जलभराव न होने दिया जाए, ताकि मच्छरों का प्रकोप न बढ़े।उन्होंने नगर पालिका और नगर पंचायतों को नालियों में नियमित एंटी लार्वा छिड़काव व फॉगिंग कराने के निर्देश दिए। साथ ही बताया कि ब्लॉक स्तर पर नोडल अध्यापकों का संवेदीकरण पूरा किया जा चुका है। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. छोटेलाल वर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...