मधुबनी, जुलाई 7 -- मधुबनी। भाकपा माले मधुबनी जिला कमिटी की बैठक माले नगर में जिला सचिव ध्रुव नारायण कर्ण की अध्यक्षता में हुई। बैठक की शुरुआत पार्टी के वरिष्ठ नेता नंदकिशोर प्रसाद, आर एन ठाकुर और प्रेम सिंह गहलावत को श्रद्धांञ्जलि देने के साथ शुरू हुई। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: भाकपा ने पदयात्रा करने का लिया निर्णयबैठक में चर्चा बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी पोलित ब्यूरो के सदस्य धीरेंद्र झा ने कहा कि मोदी राज में शिक्षा परीक्षा पर माफियाओं का कब्ज़ा हो गया है। शिक्षा तंत्र को पूंजीपतियों और नेताओं ने बाजारीकरण कर दिया है। शिक्षा को बचाने और शिक्षा मंत्री को हटाने को लेकर चल रहे आंदोलन के प्रति भाकपा माले एकजुटता प्रदर्शित करती है। कहा कि गांव और गरीबों पर टैक्स लादने का सम्राट सरकार की तुगलकी फैसला जन विरोधी है और इसका डटकर विरोध ...