एटा, मार्च 13 -- गांव वृदांवन स्थित चरागाह की भूमि पर अवैध रुप से मिट्टी का अवैध खनन कर लिया है। सुबह खेत पर पहुंचे ग्रामीणों ने अवैध खनन देखा और डीएम, एसडीएम को कॉल कर दी। एसडीएम को कॉल कर बताया कि मिट्टी का अवैध खनन हुआ है। इसके बाद एसडीएम ने जांच के आदेश दिए। जांच के लिए कानूनगो, लेखपाल सहित अन्य कर्मी पहुंचे और मामले की जांच की है। ब्लाक अवागढ़ के गांव वृदांवन में चरागाह की भूमि है। बताया जा रहा है कि चरागाह की भूमि में कुछ लोगों ने अवैध रुप से मिट्टी का खनन कर लिया। गुरुवार सुबह खेत पर पहुंचे ग्रामीणों ने गड्ढे देखे और डीएम, एसडीएम को कॉल कर शिकायत कर दी और उन्हें बताया कि चरागाह की भूमि पर गहरे-गहरे गड्ढे हो गए हैं। ग्रामीणों ने मौके के फोटो भी भेजे। एसडीएम से शिकायत के बाद उन्होंने जांच के आदेश दिए। आदेश के बाद कानूनगो खगेन्द्र प्र...