लखीमपुरखीरी, मार्च 16 -- लखीमपुर। धौरहरा रेंज के देवीपुरवा गांव में सोमवार को एक तेंदुए शावक ने ग्रामीण पर हमला कर दिया। ग्रामीण ने हिम्मत दिखाते हुए तेंदुए से गुत्थमगुत्थी कर ली। शोर सुनकर बाकी गांव वाले भी पहुंच गए और तेंदुए के पैर रस्सी से बांध दिए। पैर से बंधा तेंदुआ गेंहू की फसल में पड़ा रहा। सूचना के बाद वन कर्मी मौके पर पहुंचे और तेंदुए को लेकर चले गए। बताया जाता है कि तेंदुआ अभी कम उम्र का है। गांव देवी पुरवा निवासी अंकुर अन्य लोगों के साथ खेतों पर काम करने गया था। काम करते समय अचानक से तेंदुए ने उसपर हमला कर दिया। अंकुर ने भी हिम्मत दिखाते हुए तेंदुए को पकड़ लिया और कुछ देर तक दोनों में गुत्थम गुत्थी होती रही। आसपास मौजूद लोग भी वहां पहुंचे और तेंदुए को काबू में कर रस्सी से हांथ पैर बांध कर गेंहू की फसल में डाल दिया, जिसे बाद में व...