अलीगढ़, जनवरी 3 -- बच्चों के खेलने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदला लोधा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव रायट में गुरुवार को बच्चों के खेलने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दो पक्षों के बीच जमकर गाली-गलौच, मारपीट और पथराव हुआ, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। आम रास्ते पर हुई इस घटना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों में दुबक गए। पथराव के दौरान कई लोगों को चोटें आने की भी सूचना है। सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर दोनों पक्षों के हमलावर एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। वसीम राशन डीलर के घर के पास हुई इस घटना से कुछ समय के लिए गांव में अराजकता का माहौल बना रहा। फिलहाल गांव में शान्ति ब...