आगरा, मार्च 12 -- तहसील पटियाली क्षेत्र में स्थित गांव रमपुरा के उचित दर विक्रेता के विरुद्ध पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। उचित दर विक्रेता के विरुद्ध खाद्यान वितरण कम करने की शिकायत जनसुनवाई पोर्टल पर हुई थी। पूर्ति निरीक्षक के द्वारा इस मामले की जांच की गई तो उचित दर विक्रेता के स्टॉक में गड़बड़ी मिली। पटियाली कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट के अनुसार पूर्ति निरीक्षक पटियाली और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी पटियाली ने गत 10 फरवरी को गांव रमपुरा में पहुंचकर मौके पर जांच की। जांच के दौरान गांव के कई राशन कार्डधारकों और उनके परिजनों के बयान दर्ज किए गए। जांच के दौरान ग्राम प्रधान अनीता देवी ने भी बताया कि गांव के राशन कार्डधारक डीलर के व्यवहार और वितरण व्यवस्था से असंतुष्ट हैं। एसडीएम पटियाली के निर्देश पर 17 फरव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.