शामली, जून 1 -- आबकारी विभाग की टीम ने थाना क्षेत्र के गांव यारपुर में छापेमारी कर अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 12 पव्वे देशी शराब महकवा ब्रांड तथा 10 पव्वे देशी शराब मिस रंगीली ब्रांड बरामद किए गए। आबकारी विभाग को शिकायत मिली थी कि गांव यारपुर में अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है। शिकायत के आधार पर आबकारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह, आबकारी निरीक्षक हेमन्त पाण्डेय तथा अन्य टीम सदस्यों ने मौके पर दबिश दी। जांच के दौरान मदन पुत्र इस्लम सिंह की दुकान से कुल 22 पव्वे देशी शराब बरामद हुई।पूछताछ यह भी पढ़ें- डेढ़ लाख कीमती 63 पेटी देशी शराब के साथ विक्रेता गिरफ्तार में आरोपी ने बताया कि वह ठेकों से शराब लाकर अधिक कीमत पर गांव में बेचता था। इसके बाद आबकारी विभाग की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध उत्तर प्रदेश ...