गुड़गांव, अप्रैल 28 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। नगर निगम ने गांव मोहम्मदपुर झाड़सा में एक पुराने तालाब के जीर्णोद्धार (रेस्टोरेशन) और कायाकल्प की योजना तैयार की है। तालाब के साथ पार्क का भी निर्माण किया जाएगा। इस पूरी परियोजना पर लगभग 80 लाख रुपये खर्च होंगे। गांव मोहम्मदपुर झाड़सा में तालाब के आसपास काफी समय से अतिक्रमण की समस्या बनी हुई थी। नगर निगम ने सबसे पहले इस प्राकृतिक जलस्रोत की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया। इसके बाद भूजल स्तर को सुधारने और इलाके को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से तालाब के जीर्णोद्धार और वहां एक नया पार्क विकसित करने का खाका खींचा गया है। यह भी पढ़ें- अधूरा जीर्णोद्धार बना परेशानी, तालाब में जलकुंभियों व कचरे का अंबार अधिकारियों का मानना है कि अतिक्रमण हटने से तालाब को उसका मूल आकार मिलेगा और जल संचयन की क्षमता मे...