लखीमपुरखीरी, अप्रैल 3 -- भीरा थाना क्षेत्र के ग्राम रामालक्षना में बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ने दो गरीब परिवारों को तबाह कर दिया। इस अग्निकांड में छप्परनुमा घरों में रखा सारा सामान, नकदी और एक परचून की दुकान जलकर राख हो गई। आग बुझाने के दौरान एक युवक भी गंभीर रूप से झुलस गया। ग्राम रामालक्षना निवासी विनोद पुत्र राम सहाय के छप्परनुमा घर में अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उसने पास ही स्थित नूतन देवी के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। आग बुझाते समय करन नामक युवक झुलस गया। पीड़ित विनोद पुत्र राम सहाय की एक बाइक, एक साइकिल और घर में संचालित परचून की दुकान में रखे 20 हजार रुपये नकद सहित सारा किराना माल आग की भेंट चढ़...