पूर्णिया, मार्च 9 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। कुल्ल्हैय्या डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन के बैनर तले डगरुआ प्रखंड के उधरना ग्राम में सरपंच गुलाम मुर्तजा के दरवाजे पर शिक्षा जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें दर्जनों बच्चों ने हिस्सा लिया। यहां के बच्चे पढ़ाई के प्रति उत्साहित नज़र आये कुछ बच्चियों ने कहा की उसे बड़े होकर शिक्षिका बन कर अपने गांव समाज को आगे बढ़ाना है। कार्यक्रम में मौजूद प्रधानाचार्य उच्च विद्यालय भोगा भटगांवा पूर्णिया पूर्व हाजी अनवारुल हक ने बच्चो को अच्छी शिक्षा लेकर अच्छे अच्छे ओहदे पर जाने के लिये प्रेरित किया। साथ ही ई. शौकत साहब ने भी बच्चों को शिक्षा के महत्व के विषय में बताया। कुल्ल्हैय्या डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन के सचिव तनवीर मुस्तफा उर्फ़ मुन्ना ने बच्चों से बात करते हुए कहा कि इल्म रोशनी है इसलिये हम सभी को...