बागेश्वर, मार्च 2 -- ग्राम पंचायत बौड़ी की बैठक में गांव में शराब बिक्री और उससे जुड़ी अव्यवस्था को लेकर सख्त निर्णय लिए गए। ग्राम प्रधान दिव्या ने अध्यक्षता की। बैठक में निर्णय लिया कि यदि कोई व्यक्ति गांव में अवैध रूप से शराब बेचते पकड़ा जाता है तो उसपर 20 हजार रुपये का आर्थिक दंड लगाया जाएगा। साथ ही उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। पंचायत ने यह भी तय किया कि जो व्यक्ति शराब पीकर गांव में अशांति फैलाएगा या गाली-गलौच और हंगामा करेगा, उसपर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। बैठक में यह भी प्रस्ताव पारित किया गया कि वसूली गई धनराशि को ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में खर्च किया जाएगा। बैठक में खीम राम, कुंदन सिंह, सुरेश लाल, राजेंद्र प्रसाद, गोविंद राम, हरीश राम...