बलिया, जनवरी 28 -- रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के अमरनाथ इंटर कॉलेज, कन्सो के 60वीं वर्षगांठ पर हीरक जयंती समारोह का आयोजन विद्यालय परिसर में हुआ। मुख्य अतिथि लोकनायक जयप्रकाश नारायण विश्वविद्यालय, छपरा के पूर्व कुलपति प्रो. डॉ. हरिकेश सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाना आसान नहीं था, लेकिन संस्थान के संस्थापक डॉ. केशव सिंह आजाद ने अनेक संघर्षों के बीच इस विद्यालय की स्थापना की। इसके बाद उन्होंने आधा दर्जन से अधिक शैक्षणिक संस्थानों की भी नींव रखी। उन्होंने संस्थापक के संघर्ष, समर्पण और दूरदर्शिता की सराहना करते हुए उन्हें शिक्षा क्षेत्र का प्रेरणास्रोत बताया। कहा कि ऐसे शिक्षण संस्थान ग्रामीण समाज को सशक्त बनाने का कार्य करते हैं और छात्रों को संस्कारों के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करते हैं। शिक्षा ही किसी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.