कन्नौज, मई 22 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरायगूजरमल एवं महमूदपुर कीरत में प्रशासन की ओर से चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया गया। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर गांव से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। इस दौरान चौपाल में गंदगी का मुद्दा छाया रहा। ग्राम पंचायत सरायगूजरमल में हुई चौपाल में खंड विकास अधिकारी दीपांकर आर्य ने ग्रामीणों की शिकायतों और सुझावों को गंभीरता से सुना। ग्रामीणों ने गांव में साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर कराने, नालियों की नियमित सफाई कराने तथा जगह-जगह फैली गंदगी को उठवाने की मांग की। इसके अलावा कई लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाए जाने और वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन समय से न मिलने की समस्या...