कानपुर, अप्रैल 30 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के स्कूल ऑफ आर्ट्स, ह्युमिनिटीज एंड सोशल साइंसेज और उन्नत भारत अभियान के तहत शेखूपुर, ब्लॉक मैथा में महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता शिविर का आयोजन किया गया। अश्मिता मिश्रा ने महिलाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता, मासिक धर्म स्वच्छता, पोषण तथा स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। ग्राम प्रधान किरणदेवी ने भी महिलाओं को साफ-सफाई अपनाने, स्वच्छ वातावरण बनाए रखने तथा बीमारियों से बचाव के उपायों पर जागरूक किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...