गंगापार, मई 17 -- भीषण गर्मी से जंगली जीव जंगलों से निकल मैदानी इलाके में पहुंच जा रहे हैं। कुछ इसी तरह का हाल पकरी सेवार की खटिकान बस्ती में शनिवार की रात दस बजे के लगभग देखने को मिला जब जंगली जानवर भेड़िया पहुंच गया, पानी की तलाश में पहुंचा भेड़िया एक बच्चे की ओर जैसे ही पहुंचा लोग चीख पुकार करने लगे। शोरगुल सुन जंगली जीव वहां से भाग निकला, लोगों ने काफी दूर तक उसे भगाया तो गंगा के कछार में चला गया। खटिकान बस्ती के चन्दे सोनकर ने बताया कि उनके यहां कुछ दिन पूर्व चेचेरे भाई की दुर्घटना में मौत हो गई थी, इस समय घर पर रिश्तेदारी व घर की महिलाएं बच्चे जुटे हुए हैं, रात दस बजे के लगभग जंगली जीव पहुंचा तो हड़कम्प मच गया। लोगों का कहना है कि पकरी सेवार गांव के उत्तर ओड़वा नाले में जंगली सुअर, सियार, शाही सहित अन्य जंगली जीव रहते हैं, किसी शरारती त...