बांका, मार्च 29 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के कुर्माडीह गांव में आयोजित श्री श्री 108 वैष्णो देवी गौ कृपा कथा के समापन के अवसर पर शनिवार को भव्य सांस्कृतिक व शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गांव के मेधावी छात्र-छात्राओं के बीच भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।‌ जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण इंटर के छात्र-छात्राओं के लिए विशेष रूप से प्रतियोगिता रखी गई थी। इसके साथ ही मैट्रिक एवं अन्य कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का विषय गांव का विकास और युवाओं की भूमिका रखा गया, जिस पर प्रतिभागियों ने प्रभावशाली ढंग से अपने विचार प्रस्तुत किए। छात्र-छात्राओं के आत्मविश्वास और वक्तृत्व कला ने उपस्थित लोगों को काफी प्रभावित किय...