नई दिल्ली, जुलाई 10 -- लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर अमेरिका में बड़ी कार्रवाई की गई है। अमेरिका, कनाडा और यूरोप से कम से क 24 संदिग्धों की गिरफ्तारी की गई है जिनपर भारत से जुड़े तीन संगठित अपराधी गिरोहों से संबंध होने के आरोप हैं। इस पूरे अभियान को 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' नाम दिया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों पर कई आरोप लगाए गए हैं जिनमें कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की साजिश भी शामिल है। अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस (DoJ) ने कहा है कि जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिअनोई भारत के एक जाने-माने अभिनेता 'SK' की हत्या का ऐलान इसलिए किया थआ ताकि लोगों के मन में डर व्याप जाए। अमेरिका के रिकॉर्ड में किसी अभिनेता का नाम नहीं लिखा गया है। हालांकि यह संकेत बॉलिवुड स्टार सलमान खान की ओर है। लॉरेंस बिश्नोई 2023 से अहमदाबाद की हाई सिक...