कटिहार, मई 14 -- कटिहार। पूर्व उप मुख्यमंत्री सह विधायक तारकिशोर प्रसाद ने कटिहार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन योजना अंतर्गत भवाड़ा पंचायत ‌अंतर्गत दलन-पदमपुर पीएमजीएसवाई पथ में हनुमान मंदिर से नया टोला, हवेली टोला होते हुए रामपुर रेल गुमटी तक‌ विभागीय ‌पथ का ‌सुदृढ़ीकरण एवं कालीकरण कार्य का ‌शिलापट अनावरण एवं नारियल फोड़कर किया। इस पथ की लंबाई लगभग 02 किलोमीटर एवं लागत राशि 01 करोड़ 36 लाख रुपए है। मौके पर भाजपा नेता धर्मनाथ तिवारी, वीरेंद्र यादव, अमित गुप्ता उर्फ बबलू, सकलदीप साह ,सिकंदर साह, गोपाल गुप्ता, गोपाल मंडल, नारायण महतो,गोविंद उरांव,विजय चौधरी,अर्जुन दास, जितेंद्र दास ,भगवान मंडल,तेज नारायण मंडल,लता देवी ,मीना देवी के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- छह करोड़ क...