आजमगढ़, जून 22 -- आजमगढ़। सठियांव ब्लाक के सिकंदरपुर के ग्राम सभा के पश्चिमी छोर पर बसा यादव बस्ती में करीब नौ घरों में अभी तक बिजली न पहुंचने से अंधेरे में रहने को विवश है। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने डीएम को पत्रक देकर पुरवे में बिजली खिचवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यादव बस्ती में न तो अभी विद्युतीकरण हुआ है और न ही एक बिजली कनेक्शन है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...