आगरा, जून 13 -- कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बच्ची की हत्या के बाद पुलिस प्रशासन ने पीड़ित परिवार की सुरक्षा को द्रष्टिगत रखते हुए घर के आस-पास चार सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। शुक्रवार को पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से घर के आस-पास सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग की थी। शनिवार को अमांपुर के विधायक हरिओम वर्मा भी पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने के लिए पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि शासन और प्रशासन पूरी तरह उनके साथ खड़ा है। दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। विधायक ने परिवार को आश्वस्त करते हुए कहा कि पुलिस लगातार मामले के खुलासे में जुटी हुई है और शीघ्र ही दोषियों को गिरफ्तार कर कानून के कठघरे में खड़ा किया जाएगा। प्रशासन ने पीड़ित परिवार के घर पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...